Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर के चुनावी रण में अब आरएलपी भी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ेगी समीकरण, पढ़ें खबर

Bansal
2 months ago
बीकानेर के चुनावी रण में अब आरएलपी भी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ेगी समीकरण, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में निगम क्षेत्र के 80 वार्डो के लिए होने वाले चुनावों में अब आरएलपी की एंट्री हो गयी है। आज पूर्व विधायक आरएलपी के नेता नारायण बेनीवाल बीकानेर के दौरे पर रहें। इस दौरान बेनीवाल नोखा, देशनोक, नापासर, डूंगरगढ़, लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचे। जहां पर बेनीवाल ने कार्यकर्ताओंं के साथ संवाद किया।

 

बेनीवाल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से राय जानी और निकाय चुनावों को लेकर भी चर्चा की। बेनीवाल ने इसके बाद बीकानेर के निगम क्षेत्र में चुनाव लडऩे की घोषणा की। आरएलपी के चुनावी मैदान में आते ही अब मामला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। हनुमान बेनीवाल के प्रति आमजन का क्रेज और अब पार्षदों में सीधी पार्टी की एंट्री ने कहीं ना कहीं भाजपा-कांग्रेस के लिए भी नई मुसीबत कहीं ना कहीं खड़ी कर दी है। 

 


 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने बीकानेर नगर निगम सहित जिले की छह नगर पालिकाओं में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की इस सक्रियता से कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के चुनावी समीकरण बिगड़ सकते हैं।


आरएलपी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की तलाश और वार्डवार राजनीतिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए सुबह से देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का दौर जारी है। आरएलपी के स्थानीय नेताओं का दावा है कि बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से 35 से अधिक वार्डों में चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन मिल चुके हैं। इसके अलावा पार्टी श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर सहित जिले की सभी छह नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों में भी उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है।


राजनीतिक जानकारों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर के साथ बीकानेर नगर निगम के कुछ वार्डों में आरएलपी की भाजपा और कांग्रेस से सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि पार्टी कितने वार्डों में उम्मीदवार उतारेगी, इसकी अंतिम तस्वीर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: