Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में “रिश्तों की राह” का लोगो लॉन्च, तैयारियां तेज KPG फिजियोथेरेपी ग्रुप जुड़ा सहयोगी के रूप में, आयोजन को मिला स्वास्थ्य क्षेत्र का समर्थन

rk
2 weeks ago
बीकानेर में “रिश्तों की राह” का लोगो लॉन्च, तैयारियां तेज KPG फिजियोथेरेपी ग्रुप जुड़ा सहयोगी के रूप में, आयोजन को मिला स्वास्थ्य क्षेत्र का समर्थन
बीकानेर में “रिश्तों की राह” का लोगो लॉन्च, तैयारियां तेज
KPG फिजियोथेरेपी ग्रुप जुड़ा सहयोगी के रूप में, आयोजन को मिला स्वास्थ्य क्षेत्र का समर्थन
 
बीकानेर। शहर में परिवारों को जोड़ने की अनूठी पहल “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” के तहत आयोजन की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में निशा लिंबा ने बताया कि आज दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया गया तथा आयोजन की थीम पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
कार्यक्रम का लोगो विमोचन विमर्शानंद जी महाराज और रवि शेखर जी मेघवाल के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में परिवारों को एक मंच पर लाना अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल समाज में आपसी जुड़ाव को मजबूत करेगी।
 
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम ने इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की जिम्मेदारी उठाई है।इस अवसर पर टीम के सदस्य प्रेक्षा गहलोत, साक्षी राठौड़, कुसुम, निशा सहारण, रुद्राक्ष और हिताशा उपस्थित रहे।
 
इसके साथ ही कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालचिनामी, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष एवं मोहन सुराना जी को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन में शामिल होने की सहमति जताई।
 
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि उनकी टीम में ऊर्जावान और उत्साही युवा शामिल हैं, जो इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।
 
इसी कड़ी में कार्यक्रम को स्वास्थ्य क्षेत्र से भी सहयोग मिलने लगा है। KPG फिजियोथेरेपी ग्रुप ने सहयोगी के रूप में इस मुहिम से जुड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस आयोजन में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से प्रतिभागियों को सही स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
 
15 मई को भ्रमण पथ, बीकानेर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब सामाजिक एकता, पारिवारिक जुड़ाव और फिटनेस का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: