बड़ी खबर: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे- 100 मीटर नीचे नदी में गिरी बस, 8 की मौत
बड़ी खबर: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे- 100 मीटर नीचे नदी में गिरी बस, 8 की मौत
टिहरी। उत्तराखंड में आज सुबह भीषण बस हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास करीब 30-35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। गूलर के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। घायलों में 3 साल की बच्ची समेत 13 लोगों की पहचान हुई है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मुनि की रेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हुआ। बस हरिद्वार से चमोली के जोशीमठ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल से नीचे छोटी नदी में गिर गई। यह विश्वनाथ सेवा की बस थी। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ