Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन: मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करने की मांग

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 months ago
बीकानेर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन: मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करने की मांग


बीकानेर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन: मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करने की मांग
 बीकानेर। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर संसभाग के बैनर तले आज सैकडों पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा कलेक्ट्ेट कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर राज्य के सहकारिता मंत्राी गोतम दक के खिलाफ एक विशाल उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर हे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्राी के इस कृत्य को पुलिस बल के आत्मसम्मान पर गहरा आधात बताया।कलेक्ट्ेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पूर्व पुलिस अधिकारियों का आक्रोष फूट पडा। प्रदर्शनकारियों ने मंत्राी के तानाशाही और अमर्यादित रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरा परिसर गोतम दक मुर्दाबाद, तानाशाही नही चलेगी और पुलिस संगठन जिन्दाबाद, पुलिस का अपमान नही सहेगा, राजस्थानज्ज् के गगनभेदी नारों से गंूज उठा। उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी के पश्चात प्रतिनिधिमंण्डल ने जिला कलेक्टर बीकानेर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्राी महोदय को एक ज्ञापन सौपा।ज्ञापन देने वाले मुख्य नेतृत्वकर्ता पूर्व पुलिस अधिकारी हरिराम गहलोत सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक ने बताया कि सवैधानिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले सहकारिता मंत्राी गोतम दक को बिना किसी विलम्ब के तुरन्त प्रभाव से मंत्राी पद से बरखास्त किया जावे तथा चितौड जिले के डूंगला थाने मे दर्ज मुकदमा नम्बर  76/2026 की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।संस्थान ने चेतावनी भरे लहजे मे कहां कि यह प्रदर्शन तो केवल मात्र एक शुरूआत है यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सरकार द्वरा सहकारिता मंत्राी के विरूद्व ठोस कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश के समस्त जिलों मे सेवानिवृत व अन्य कर्मचारी संधों व आमजनता के साथ मिलकर बडा और व्यापक चक्का जाम व राज्यवापी आन्दोलने करने को मजबूर होना पडेगा। आज के इस विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपने वाले मे मुख्य रूप से श्री हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, जगमालराम बिस्सु, सलावत खां, सुखदेव व्यास, अरूण आहूजा, गणेश नाथ, भंवर लाल, ओम प्रकाश चौधरी, महेन्द्र तिवारी, धन्नेसिह राठौड, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, बद्री प्रसाद ओझा, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, मानसिह, मनोहर सिंह, अयुब खॉ पठान, महबूब अली, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रहे।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: