Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आवासीय कॉलोनी में अवैध शराब की दुकान को लेकर विरोध में उतरे कॉलोनीवासी

rk
2 months ago
आवासीय कॉलोनी में अवैध शराब की दुकान को लेकर विरोध में उतरे कॉलोनीवासी


आवासीय कॉलोनी में अवैध शराब की दुकान को लेकर विरोध में उतरे कॉलोनीवासी
बीकानेर। समता नगर आवासीय कॉलोनी में बालाजी जनरल स्टोर से श्री खेतेश्वर ऑटो मोड़ की मुख्य सडक़ पर प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। करणीनगर, जाट कॉलोनी, समता नगर, कैलाशपुरी और गांधीनगर के लोगों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अनुमति निरस्त करने की मांग की।क्या है मामला कॉलोनीवासियों का आरोप है कि आबकारी विभाग ने घनी आवासीय बस्ती की मुख्य सडक़ पर शराब की दुकान खोलने की  अनुमति दे दी है। यह सडक़ चार कॉलोनियों को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। निवासियों का कहना है कि दुकान खुलने से यहां  शराबियों का जमावड़ा लगेगा, यातायात बाधित होगा और विवाद की आशंका बढ़ेगी।महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल  स्थानीय महिला सीमा देवी ने बताया,अभी हम रात 9-10 बजे तक भी बिना डर के बाहर निकल जाते हैं। शराब की दुकान खुल गई  तो शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। क्या यही है बेटी बचाओ? कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन में लिखा कि इससे संविधान के अनुच्छेद 19 यानी स्वतंत्र आवागमन और अनुच्छेद 21 यानी सम्मान से जीने के अधिकार का उल्लंघन होगा।
प्रशासन ने क्या कहा
ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से कलेक्टर ने मुलाकात की और मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम सिटी रमेश देव को मौके क

ी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सभी लोग एडीएम सिटी से मिले। एडीएम ने पूरी बात सुनकर उचित कार्यवाही का आश्वासन 

दिया। कॉलोनीवासियों ने एडीएम सिटी का आभार जताया।
कॉलोनीवासियों की मांग 
निवासियों ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में शराब की दुकान किसी भी नियम में अनुमत नहीं है। जनहित और शांति व्यवस्था बनाए 

रखने के लिए अनुमति तुरंत रद्द की जाए। 
इस मुद्दे पर आगे आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: