Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शहर के कई इलाकों में  बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर इस इलाके के निवासियों ने एसपी कार्यलय के सामने किया प्रदर्शन

rk
1 month ago
शहर के कई इलाकों में  बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर इस इलाके के निवासियों ने एसपी कार्यलय के सामने किया प्रदर्शन


शहर के कई इलाकों में  बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर इस इलाके के निवासियों ने एसपी कार्यलय के सामने किया प्रदर्शन
 बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं में वहां के निवासियों का पारा बढ़ा दिया है। इन चोरी की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस व स्थानीय लोगों ने अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए। पहला ज्ञापन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में दिया गया। जिसमें बताया कि बंगलानगर के वार्ड नंबर 01, 19,20 और 21 में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। इन चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। गरीब-मजदूर परिवारों के घरों को चोर निशाना बना रहे है, जिनकी खून पसीने की कमाई को चोर रातों रात समेटकर ले जा रहे है। इन चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में भय व आक्रोश बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक से मांग की कि चोरों को पकड़ा जाए तथा चोरी किया हुआ बरामद कर पीडि़त परिवारों को वापस लौटाया जाए।वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी एसपी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड नंबर 01, 19, 20 और 21 के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 01 पिछले एक माह में करीब 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हो गई। कोई परिवार अपना घर बंद कर कहीं गया है तो उसके बंद मकान को चोर निशाना बना रहे है। अब तक चोर करीब 20 से अधिक मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है, जिसमें किसी के घर से 10 लाख रुपए के तो किसी के 15 लाख रुपए के कीमती सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्रवासियों ने मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है और आए दिन किसी न किसी मकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने एसपी से मांग की कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी किया माल बरामद किया जाए। क्योंकि क्षेत्र में अधिकांश लोग मजदूर वर्ग के है, ऐसे में खून-पसीने की कमाई से गहने-जेवरात खरीदे थे, अब इतना पैसा आगामी 10 साल तक नहीं कमा पाएंगे। ऐसे में इनका चोरी हुआ सामान बरामद कर इन्हें वापस लौटाया जाए। अन्यथा क्षेत्रवासी धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: