सिगियों के चौक में गंदगी से परेशान मौहल्लेवासी, चारों तरफ लगे ढेर,देखों वीडियों
सिगियों के चौक में गंदगी से परेशान मौहल्लेवासी, चारों तरफ लगे ढेर,देखों वीडियों
बीकानेर। शहर में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिधर देखों उधर गंदगी के ढेर पड़ा है। कई जगह तो ऐसा लगता है जैसे सफाईकर्मी रास्ता ही भूल गया है। हम बात कर रहे है शहर के सिंगियों के चौक की जहां पर गंदगी का आलम ऐसा ही कि पैर रखने की जगह तक नहीं है। जिसके कारण मौहल्ले में रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। इसको लेकर कई बार सफाई कर्मचारी के ठेकेदार व निगम में शिकायत की लेकिन आज तक कोई सफाई नहीं हुआ है। सिंगियों के चौक में रहने वाले एडवोकेट शिव प्रकाश भादाणी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सफाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। गर्मी का मौसम होने के कारण मौहल्ले बुजुर्ग लोग शाम को चौक में लगे पाटे पर आकर बैठते है लेकिन गंदगी के कारण उनका बैठना दूभर हो गया है। चौक के ही सेवानिर्वत कर्मचारी भैरुरतन भादाणी ने बताया कि सफाईकर्मियों की हठधार्मिता के कारण गंदगी फैल रही है। गंदगी के कारण पूरे मौहल्ले में मच्छर हो गये है और दिनभर गायों का जमावड़ा रहता है जिससे आने जाने वाले को दुर्घटना का डर बना रहता है।आखिर सफाई व्यवस्था कब पटरी पर आयेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ