स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर:50 फीट दूर गिरी दो बहनें, एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर
स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर:50 फीट दूर गिरी दो बहनें, एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर
अनूपगढ़। नेशनल हाईवे नंबर 911 पर शहीद उधम सिंह चौक फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह पूरी घटना पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार बहनें उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने भीड़ की मदद से घायल बहनों को अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल बहनों की पहचान गगनदीप कौर (21) और उसकी छोटी बहन गुरप्रीत कौर (20) पुत्री बलवीर सिंह निवासी गांव 17ए के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गगनदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरप्रीत कौर का इलाज अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर बहनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ