रीट मेंस लेवन वन का रिजल्ट किया जारी, 5 की जगह 7 हजार को मिलेगी नियुक्तियां
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेंस के परीक्षा लेवन वन का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम पीडीएफ में जारी किया है। जिसमें रोल नंबर केवल सलेक्टेड अभ्यर्थियों के शामिल किए गए है। कैंडिडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने भर्ती में दो हजार पदों में बढ़ोतरी की है। अब लेवल-1 में 5 की जगह 7 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।
बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से महज कुछ घंटे पहले यह फैसला किया है। बोर्ड की और से इस सम्बंध में बताया गया है कि बोर्ड की ओर से गुरुवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल -1 का रिजल्ट जारी किया गया है। इससे पहले लेवल - 2 का परिणाम घोषित हो चुका है।
अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यार्थियों की फाइनल पोस्टिंग की जाएगी। बता दें कि रीट मेंस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा हर दिन 2 पारियों में हुई थी। परीक्षा के बाद 27 फरवरी को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों से 100 रुपए शुल्क के साथ आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब बोर्ड ने परिणाम जारी किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ