Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में 14 मई को 4 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित, बीकानेर में भी...

rk
8 hours ago
राजस्थान में 14 मई को 4 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित, बीकानेर में भी...

राजस्थान में 14 मई को 4 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित, बीकानेर में भी...

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी में रोड अलर्ट घोषित कर दिया है। जिलों में ‘अनत ऊष्ण लहर’ और ‘ऊष्णरात्रि’ का अलर्ट जारी है। वहीं कुछ जिलों में आगामी दिनों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। एक दिन पहले बाड़मेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और कई जिलों में हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा 15 मई 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना है।

विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों तक तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहने तथा कहीं-कहीं हीटवेव और ऊष्णरात्रि दर्ज होने की आशंका जताई गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: