Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जल्द सफाईकर्मियों के लिए आ सकती है भर्ती, 25 हजार पदों पर नए नियमों से होगी भर्ती, पढ़ें खबर

rk
2 weeks ago
जल्द सफाईकर्मियों के लिए आ सकती है भर्ती, 25 हजार पदों पर नए नियमों से होगी भर्ती, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सफाईकर्मियों के लिए जल्द ही भर्ती का एलान हो सकता है। जिसको लेकर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इस बार करीब 25 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इस बार सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा।


विभाग द्वारा विवादों के चलते नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।  स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाईकर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। बता दे कि बीते सालों में सफाईकर्मियों की भर्ती विवादों में घिरी रही है। कभी फर्जी डॉक्यूमेंट, प्रमाण पत्र सहित अनेक विवादों के चलते दो बार भर्ती को रद्द किया जा चुका है। ऐसे में सरकार अब कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। 

 


पिछली कांग्रेस सरकार के समय 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।

 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: