Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: निगम परिसीमन के बाद ये वार्ड हो गया सबसे बड़ा और छोटा, पढ़े खबर

Bansal
2 months ago
बीकानेर: निगम परिसीमन के बाद ये वार्ड हो गया सबसे बड़ा और छोटा, पढ़े खबर

बीकानेर: निगम परिसीमन के बाद ये वार्ड हो गया सबसे बड़ा और छोटा, पढ़े खबर 


बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में भारी असमानता देखने को मिल रही है। 20 अगस्त तक जारी अद्यतन मतदाता सूची के आंकड़ों के विश्लेषण से साफ है कि शहर के 80 वार्डों में मतदाताओं का संतुलन बुरी तरह गड़बड़ाया हुआ है। एक तरफ जहां वार्ड संख्या 16 में सबसे कम करीब 2,901 मतदाता हैं। वहीं, वार्ड 9 मतदाताओं के लिहाज से शहर का सबसे बड़ा वार्ड बन गया है, जहां मतदाताओं की संख्या 9,960 तक पहुंच गई है। वार्ड 9 के अलावा दो अन्य वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाताओं का आंकड़ा नौ हजार को पार कर चुका है। इसमें 9,633 मतदाताओं के साथ वार्ड 62 दूसरे नंबर पर और 9,017 मतदाताओं के साथ वार्ड 78 तीसरे नंबर पर है।

इसके साथ ही तीन वार्ड (वार्ड 48, 52 और 74) ऐसे हैं, जहां आठ हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं। निगम क्षेत्र में सबसे कम मतदाताओं वाले वार्डों में वार्ड 16 (2,901) के बाद वार्ड 54 (3,392), वार्ड 24 (3,644), वार्ड 15 (3,890) और वार्ड 30 (3,937) शामिल हैं। यानी एक तरफ जहां कई वार्डों में वोटर संख्या 3 से 4 हजार के बीच सिमटी है। वहीं, दूसरी तरफ कई वार्डों में यह संख्या 9 हजार के करीब या उससे पार है। यानी परिसीमन के दौरान इस तरह से वार्डों की तोड़फोड़ हुई कि मतदाताओं का संतुलन पूरी तरह गड़बड़ा गया।


वार्डों के परिसीमन में सत्ताधारी दल के नेताओें की चली। सबका ये दबाव था कि जो वोट उन्हें ना मिलें उनको वार्ड से बाहर कर दो। वार्ड 62 में भी यही हुआ। इस वार्ड में 9633 वोट हैं फिर भी वार्ड 52 से यहां आैर वोट शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। अगर वार्ड 52 से 62 में वोटर जोड़े जाते हैं तो वार्ड 62 सर्वाधिक मतदाता संख्या वाला वार्ड हो जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: