रविंद्र सिंह का रोड शो कल, ईडब्ल्यूएस अभियान के तहत होगा कार्यक्रम,किराडू की बगीची के आगे से होगा शुभारंभ
रविंद्र सिंह का रोड शो कल, ईडब्ल्यूएस अभियान के तहत होगा कार्यक्रम,किराडू की बगीची के आगे से होगा शुभारंभ
बीकानेर। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मिशन अभियान के तहत विधायक रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो सोमवार को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। रोड शो का उद्देश्य सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए मौजूदा प्रावधानों को सरल बनाने और अधिक लाभ दिलाने से जुड़ी मांगों को लेकर जनजागरूकता फैलाना है।
रविंद्र सिंह भाटी के बीकानेर आगमन पर किराडू की बगीची के आगे सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, वैदिक पंडित तिलक लगाकर उनका स्वागत और सम्मान करेंगे। इसके बाद वे प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुरूप विशेष आयोजन भी रखा गया है। समिति का कहना है कि ईडब्ल्यूएस सरलीकरण से संबंधित अभियान को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता का माध्यम बनेगा। रोड शो के दौरान अभियान से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने तैयारियां पूरी करने के लिए बैठकें कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। समिति की ओर से अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अनिल बिस्सा (ठाकर), देवेंद्र बिस्सा, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा, पप्सा जेकसा सेठी, हिमांशु किराडू, दीपक किराडू, धोनी, दाऊ जोशी सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि रोड शो के माध्यम से ईडब्ल्यूएस से जुड़े सरलीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा और अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ