इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे रविंद्र सिंह भाटी, ये रहेगा कार्यक्रम
इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे रविंद्र सिंह भाटी, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर। आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण 5 अक्टूबर को बीकानेर से शुरू होगा। यात्रा की शुरुआत पूगल फांटा से होगी। इससे पहले भाटी श्रीडूंगरगढ़, कालू और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर शहर में युवाओं और समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के माध्यम से EWS प्रमाण-पत्र की वैधता बढ़ाने, राजस्थान में जारी EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं में मान्यता देने और सरकारी भर्तियों में आयु सीमा व आवेदन शुल्क में राहत देने की मांग उठाई जा रही है। इन मांगों को लेकर पहले चरण की यात्रा 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुई थी। पांच दिवसीय इस यात्रा का समापन जोधपुर में हुआ था।
युवाओं से संपर्क अभियान शुरू
यात्रा के दूसरे चरण को लेकर क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के नवीन सिंह तंवर और गजेंद्र सिंह लूंच सहित स्थानीय युवा सक्रिय हैं। नोखा के रामसिंह चरकड़ा भी संपर्क अभियान में जुटे हैं। इसके अलावा पंकज पारीक, विष्णु पारीक, मुदित खजांची और गिरधर जोशी भी यात्रा की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। 5 अक्टूबर को पूगल फांटा पर होने वाले कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी पर विशेष नजर रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ