Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राशन डीलरों के कमीशन में इतने प्रतिशत की वृद्धि, नवंबर माह तक का हुआ भुगतान

rk
4 months ago
राशन डीलरों के कमीशन में इतने प्रतिशत की वृद्धि, नवंबर माह तक का हुआ भुगतान

राशन डीलरों के कमीशन में इतने प्रतिशत की वृद्धि, नवंबर माह तक का हुआ भुगतान

जयपुर, 29 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की खाद्य सुरक्षा के साथ राशन डीलरों की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। राशन डीलर को मिलने वाले कमीशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उन्हें समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों के गत नवंबर तक के कमीशन के भुगतान की कार्यवाही की जा चुकी है। 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री ललित मीना द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बारां जिले में 33 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन आदेश जारी किये जा चुके है। जिले में 8 दुकाने नवसृजित भी की गयी हैं। 

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि बारां जिले में  वर्तमान में कुल 575 उचित मूल्य की दुकानें हैं। अधिकारियों व प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा वर्ष 2020 से 2025 तक बारां में उचित मूल्य् दुकानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 434 उचित मूल्ये दुकानों को नोटिस जारी कर प्रकरण दर्ज किये गये। 
उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 82 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गये एवं 82 सम्बन्ध (अटैचमेंट) के आदेश जारी किये गये। श्री गोदारा ने कहा कि निलंबित किये गए उचित मूल्य दुकानों के लाइसेंस, दुकानदार द्वारा संतुष्टि पूर्व जवाब देने पर बहाल किये जाते है। उन्होंने बारां जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों और पदस्थापित अधिकारियों का विवरण सदन के पटल पर रखा। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: