रतन बिहारी पार्क बना सट्टे का अड्डा! पुलिस ने युवक को पकड़ा, रुपए और सट्टा पर्ची जब्त
रतन बिहारी पार्क बना सट्टे का अड्डा! पुलिस ने युवक को पकड़ा, रुपए और सट्टा पर्ची जब्त
बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने रतन बिहारी पार्क में रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेलने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची और 350 रुपए नकद बरामद किए। कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:47 बजे की गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी की पहचान प्रकाशचंद पुत्र बिशनचंद नायकनिवासी कुचीलपुरा कुआं, पिंक मॉडल स्कूल के पीछे,के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेलने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और उसके कब्जे से सट्टा पर्ची तथा 350 रुपए नकद जब्त किए। मामला 13 आरपीजीओ की धारा 173(3) के तहत दर्ज किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ