Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, चार डंफर के साथ चार को किया गिरफ्तार

rk
6 hours ago
अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, चार डंफर के साथ चार को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध खनन और खनिज परिवहन को लेकर पुलिस टीमों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गजनेर पुलिस ने एक के बाद एक कर चार कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने लगातार क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज  परिवहन की शिकायतों पर थानास्तर पर टीमों का गठन किया। बीकानेर एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गजनेर ओमप्र्रकाश ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी। 


पहली कार्रवाई- पुलिस टीम ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के तहत ओमप्रकाश सुथार थानाधिकारी, वीरेन्द्र ङ्क्षसह, कालुराम की टीम ने कार्रवाई गश्त ेक दौरान बिना रॉयल्ट/रवन्न के अवैध तरीके से बजरी की चोरी कर परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरजे-21 नंबर के डंफर को जब्त किया है। जिसमें 50 टन बजरी को भी जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कालु के रहने वाले उबेश कुमार पुत्र गंगाराज को गिरफ्तार किया है। 


दुसरी कार्रवाई- पुलिस की दुसरी टीम जिसमें थानाधिकारी ओमप्रकाश, राकेश कुमार, जोगाराम, ओमप्रकाश कने कार्रवाई करते गश्त के दौरान आरजे-07 नंबर के डंफर को 52 टन बजरी के साथ जब्त किया है। पुलिस ने मौके से नाल के रहने वाले राजेन्द्र पुत्र कालुराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बजरी चोरी परिवहन करने को लेकर प्रकरण दर्ज किया है। 


तीसरी कार्रवाई- पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन को लेकर ओमप्रकाश थानािधकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 36 टन से भरे बजरी के डंफर को जब्त किया है ।जो कि बीकानेर नंबर का था। पुलिस ने मौके से गणेशाराम पुत्र रामेश्वरलाल को गिरफ्तार किया है। इस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश के साथ सोनाराम, नारायणराम शामिल रहें। 


चौथी कार्रवाई- पुलिस टीम ने चौथी कार्रवाई करते हुए बीकानेर नंबर के डंफर को जब्त किया है। जिसमें 30 टन बजरी परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने अवैध बजरी के डंफर के साथ सुरेश पुत्र मनोहरलाल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी के साथ राकेश, जोगाराम, ओमप्रकाश शामिल रहें। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: