8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर हैवानियत के आरोप
खुलासा न्यूज, बीकानेर। 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के पदमपुर क्षेत्र की है। जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बच्ची घर से पार्क में खेलने और झूला झूलने गई थी। शाम को एक रिश्तेदार ने परिवार को सूचना दी कि बच्ची पार्क में बेहोश पड़ी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।
पीडि़ता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी बोल और सुन सकता है, लेकिन उसे गूंगा कहा जाता है। पदमपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा 5(एम)/6 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच श्रीगंगानगर के डीएसपी कैलाशदान की निगरानी में की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ