दीपक जाजड़ा की जीत की कामना को लेकर रामचंद्र उपाध्याय ने की दंडवत यात्रा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी दीपक जाजड़ा की जीत की कामना को लेकर युवक रामचंद्र उपाध्याय ने श्रद्धा एवं संकल्प के साथ दंडवत यात्रा कर रामदेव जी मंदिर तक पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान रामचंद्र उपाध्याय ने दीपक जाजड़ा की विजय तथा वार्ड 25 के सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।
दंडवत यात्रा पूर्ण कर रामचंद्र उपाध्याय के वार्ड 25 पहुंचने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कन्हैया लाल जी कुलरिया, किशन लाल जी कुलरिया, नेमीचंद सुथार, बबलू जी भादानी, श्यामदान जी चारण, गोरधन जी जाजड़ा, धनराज जी चुरा, राजकुमार जी जाजड़ा, मूलचंद जी आसदेव सहित वार्ड 25 के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रामचंद्र उपाध्याय का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रामचंद्र उपाध्याय के संकल्प और श्रद्धा की सराहना की। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों ने वार्ड 25 के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
रामचंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने यह दंडवत यात्रा अपनी आस्था और संकल्प के रूप में की है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी दीपक जाजड़ा की जीत की कामना करना था। उन्होंने रामदेव जी महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ