Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

रामलला का हुआ सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जडि़त पीतांबर पहनाया, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

rk
2 weeks ago
रामलला का हुआ सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जडि़त पीतांबर पहनाया, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

रामलला का हुआ सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जडि़त पीतांबर पहनाया, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या। अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। 4 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा।

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। उन्होंने विशेष पूजा और आरती की। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए। रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगाया गया।

सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम (स्ट्रक्चर) बनाया गया है। 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भगृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं।

गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। सुबह 5.30 बजे रामलला को पीतांबर पहनाया गया। फिर आरती की गई। आज आम दिनों के मुकाबले भक्त 3 घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे दर्शन होंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 4:30 तक दर्शन होते थे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: