रेलवे ट्रैक के पास मिली बमनुमा वस्तु,13 दिन पहले यहीं हुआ था विस्फोट
रेलवे ट्रैक के पास मिली बमनुमा वस्तु,13 दिन पहले यहीं हुआ था विस्फोट
अनूपगढ़ । श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से 10 से 20 मीटर दूर खाली जगह पर दो बम नुमा बॉक्स मिले हैं। इनमें से एक टूटा हुआ है। साथ ही दूसरे बॉक्स में कुछ भरा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि वो बम हो सकते हैं। दरअसल, अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबी के पास 3 नवंबर की रात को ढ्ढश्वष्ठ से विस्फोट हुआ था। इससे रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो स्लीपर टूट गए थे। आसपास के कई स्लीपरों के लॉक भी टूटे थे और पटरियों के बीच गहरा गड्ढा बन गया था।
धमाके से आधे घंटे पहले ही पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी थी। मामले में राजस्थान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (्रञ्जस्) ने पंजाब के गुरुदासपुर से एक महिला महकदीप कौर और उसके साथी देवेंद्र को गुरदासपुर से 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
सोमवार को जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी दोनों आरोपियों को घटनास्थल से 7 किमी पहले रेलवे ट्रैक पर लेकर पहुंचे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ