रेल फाटक के पास स्थित गैराज के ताले तोडक़र अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर ले गये
रेल फाटक के पास स्थित गैराज के ताले तोडक़र अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर ले गये
नोखा। शहर के व्यस्ततम तहसील रोड पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रायसर रोड रेल फाटक के समीप स्थित भारत गैराज के ताले तोडक़र अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान और नकदी ले गए। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है। इस सडक़ मार्ग से अभी रेल पुल बनने के कारण यातयात गुजरता है जिसके कारण लोगों की आवाजाही बनी रहती है।जानकारी के अनुसार भारत मोटर गैराज तहसील रोड पर स्थित है। रात अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। दुकान के अंदर रखी महंगे इंजन ऑयल की बाल्टियां, स्पेयर पाट्र्स और अन्य कीमती सामान को एक वाहन में भरकर ले गए। गैराज मालिक के अनुसार दुकान में रखी करीब एक लाख रुपए से अधिक की नकदी भी गायब है।गुरुवार सुबह जब गैराज मालिक दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नोखा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
व्यापारियों ने जताया आक्रोशघटना को लेकर स्थानीय पार्षद चेनाराम रैगर मौके पर पहुंचे और पुलिस से जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील रोड व्यस्त इलाका है, यहां रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल नोखा पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ