Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रक्षाबंधन पर 3 ग्रह वक्री, 1 अस्त! इन 4 राशियों के लिए अशुभ है संकेत

Bansal sadi
6 hours ago
रक्षाबंधन पर 3 ग्रह वक्री, 1 अस्त! इन 4 राशियों के लिए अशुभ है संकेत

रक्षाबंधन पर 3 ग्रह वक्री, 1 अस्त! इन 4 राशियों के लिए अशुभ है संकेत

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े दुर्लभ संयोग में पड़ने वाला है. इस दिन चंद्र ग्रहण, भद्रा और पंचक के साथ-साथ ग्रहों की विशेष स्थिति भी अशुभ संकेत दे रही है. हिंद पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के त्योहार पर तीन ग्रह वक्री चाल चलेंगे. यानी तीन ग्रहों की चाल उल्टी रहेगी. जबकि एक ग्रह अस्त रहेगा. कुल मिलाकर चार ग्रह इस रक्षाबंधन पर शुभ फल देने के मूड में नहीं है. इस दिन राहु-केतु के अलावा शनि की चाल उल्टी रहेगी. जबकि बुध अस्त अवस्था में रहेंगे. आइए जानते हैं कि इनका प्रभाव किन चार राशियों को परेशान कर सकता है. 

मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है. किसी अनजाने डर की वजह से मन परेशान रह सकता है. काम बनते-बनते रुक सकते हैं. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव संभव है. इस दौरान धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे. आय में कमी महसूस हो सकती है. दूसरी ओर खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव बन सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ाने से बचें. बेवजह तनाव लेने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है. जरूरी कामों पर ध्यान दें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें.

सिंह राशि
सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. ऐसे में चंद्र ग्रहण आपके लिए कुछ प्रतिकूल परिणाम ला सकता है. इस अवधि में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सजग रहें. दांपत्य जीवन में तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी होगी. धन हानि की आशंका के चलते निवेश करने में जल्दबाजी न करें. पैसों से जुड़े किसी भी फैसले को अच्छी तरह सोचकर लें. लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण भी चल रहा है. ऐसे में ग्रहण का प्रभाव कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. संतान से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है. धन हानि के संकेत भी बताए जा रहे हैं. किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन न करें. साहस और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. काम में रुकावट आएगी और मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: