आज 20 शहरों में आईएमडी का येलो अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून, जाने बीकानेर का मौसम
आज 20 शहरों में आईएमडी का येलो अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून, जाने बीकानेर का मौसम
मानसून सीजन के आखिरी दौर में देश के बड़े हिस्से में बारिश ने फिर जोर पकड़ा है। सावन महीने के अन्तिम सोमवार को सक्रिय हुए नए सिस्टम ने सितंबर महीने में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, जयपुर और कोटा में सोमवार को जमकर बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश डीग के सीकरी में पिछले 24 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 25 अगस्त यानी मंगलवार को 20 शहरों में येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूर्वी हिस्से में सक्रिय होने लगा है। पूर्वी भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से 26 अगस्त तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान जताया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ