Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून के बीच हीटवेव की चेतावनी

rk
1 month ago
राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून के बीच हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून के बीच हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओले भी गिरे। आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है। वही बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और तूफानी मौसम का सामना कर रहे बीकानेर में शनिवार सुबह मौसम साफ नजर आया। मौसम विभाग ने सुबह साढ़े पांच बजे येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी, लेकिन सुबह से ही मौसम सामान्य बना हुआ है और बारिश नहीं हुई। शहर के आसमान में हल्के और बिखरे बादल नजर आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई मजबूत संभावना दिखाई नहीं दे रही।

 मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के चारों जिलों—बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू—के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पिछले तीन दिनों के दौरान बादल बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहे हैं। बीकानेर जिले के लूणकरणसर, महाजन और अरजनसर क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। इन इलाकों में मौसम सुहावना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: