Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 36 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

rk
1 month ago
एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 36 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

 एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 36 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन और हल्की बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। विभाग ने बताया कि 17 मार्च को कोटा संभाग सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

हालांकि इसके बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। 18 से 21 के बीच एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि कोटा संभाग में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: