आज 15 जिलों में बारिश की संभावना, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं
आज 15 जिलों में बारिश की संभावना, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं
राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के बाद भी शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, आज 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सैटेलाइट इमेज में राजस्थान के ऊपर से मानसून वाले बादल गायब नजर आ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सादुलपुर (चूरू) में हुई। यहां 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मानसून के कमजोर और बादलों के गायब होने से गर्मी-उमस बढ़ गई। शनिवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में करीब 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश चूरू के सादुलपुर में 55 MM हुई। वहीं, झुंझुनूं में 18 MM, अलवर और खैरथल तिजारा में महज 1-1 MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 28 MM, हनुमानगढ़ में तीन से 38 MM तक बारिश हुई है।
शनिवार को श्रीगंगानगर सहित 3 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में पारा 41.7 डिग्री रहा। फलोदी 40.6 डिग्री और जैसलमेर 40 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही बीकानेर, बाड़मेर जोधपुर में तेज गर्मी रही। राजस्थान में 15 जुलाई तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, रविवार (12 जुलाई) मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर में बारिश की संभावना जताई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ