Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर के हुए दो फाड़ , संघर्ष समिति का गठन कर नई कार्यकारिणी बनाने का हुआ ऐलान

Bansal
5 months ago
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर के हुए दो फाड़ , संघर्ष समिति का गठन कर नई कार्यकारिणी बनाने का हुआ ऐलान

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर के हुए दो फाड़ , संघर्ष समिति का गठन कर नई कार्यकारिणी बनाने का हुआ ऐलान

बीकानेर। आज राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर के वार्षिक अधिवेशन में वर्तमान जिला कार्यकारिणी द्वारा पांच ब्लॉक में निर्वाचन के बिना ही प्रदेश पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी को बुलाकर मनमर्जी से अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाने के विरोध में पांच ब्लॉक द्वारा चुनाव का बहिष्कार करते हुए संघर्ष समिति के गठन का ऐलान किया। पक्षपातपूर्ण तरीके एवं मनमाने ढंग से किए जाने वाले चुनाव का सैंकड़ों शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया तथा हल्दीराम महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय सूरसागर में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पांचों ब्लॉक के प्रतिनिधियों तथा सैंकड़ों शिक्षकों ने मिलकर संघर्ष समिति का गठन किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भंवरलाल पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल, बालाराम मेघवाल, कोजाराम सियाग, महेन्द्र पाल भंवरिया, राजेश तर्ड, नोखा उपशाखा अध्यक्ष हारुन कुरैशी, नोखा मंत्री मालचंद भार्गव, पांचू अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, पांचू उपशाखा मंत्री भैराराम, बीकानेर देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी, बीकानेर देहात मंत्री सोहनलाल कुकणा,खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिश्नोई खाजूवाला ब्लॉक मंत्री जसविंदर सिंह, डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम सहू, डूंगरगढ़ ब्लॉक मंत्री दानाराम डेलू, हेमेंद्र बाना, राजेश झुरिया, कैलाश सियाग, धुड़ाराम सोनी,देवकिशन जाखड़, राजेन्द्र घिंटाला, सीताराम सिद्ध,प्रदीप बिजारणियां, सुनील फुलवारियां, राजूराम सोलंकी, मांगीलाल सुथार, रणजीत शर्मा, प्रवीण सिंह, राजाराम भाम्भू, प्रेमाराम खालियां, श्रवण नाई, चिमनाराम सिला, ओमप्रकाश सारण,भरता राम सिद्धू, सुरेन्द्र पड़िहार, सहित सैकड़ो शिक्षकों ने मिलकर संघर्ष समिति का गठन कर शिक्षक -शिक्षार्थी हित में संघर्ष रत रहने का आह्वान किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: