Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे फ्री में सफर, इनको मिलेगा फायदा

Bansal
9 months ago
राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे फ्री में सफर, इनको मिलेगा फायदा

राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे फ्री में सफर, इनको मिलेगा फायदा

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज की ओर से अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की बड़ी राहत दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व एवं दो दिन पश्चात तक निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है। परीक्षा 17 जनवरी से शुरू हुई है। इससे 15 जनवरी से यह सुविधा देना शुरू कर दिया गया और अब परीक्षा समाप्ति के दो दिन बाद 22 जनवरी तक सुविधा दी जाएगी।

इससे अभ्यर्थी अपने निवास स्थल, कोचिंग सेंटर अथवा तैयारी स्थल से परीक्षा केंद्र तक बिना किराया दिए सहजता से आवागमन करने को आठ दिन का समय मिलेगा। परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने जोनल मैनेजरों को भी आगार डिपो प्रबंधकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों की आवाजाही से रोडवेज का यात्रीभार भी बढ़ गया है। यहां बस स्टैंड पर शनिवार को विभिन्न मार्गों की बसों में सीट के लिए मारामारी रही।

बसों को रखना होगा दुरुस्त
परीक्षा के दौरान बढ़ने वाले यात्रीभार को देखते हुए रोडवेज ने सभी आगारों को अतिरिक्त बसों के संचालन एवं पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थायी बस स्टैंड स्तर पर ही बसों के ठहराव की व्यवस्था कर आगारों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया गया है। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। हालांकि जिले में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण इस तरह की समस्या नहीं है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: