राजस्थान पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, हजारों वाहनों की जांच, बड़ी संख्या में की गई धरपकड़, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान पुलिस ने बीते दो दिनों तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में गाडिय़ों की जांच की गयी। राजस्थान पुलिस ने 16 मई और 17 मई को यह अभियान चलाया। इसमें अपराधियों, ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई।
प्रदेशभर में चलाए गए इस अभियान 810 नाकाबंदी पाइंट बना गए। जिसमें 47 हजार से अधिक गाडिय़ों की जांच की गयी। अभियान के दौरान विभिन्न धाराओं में 274 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के पहले चरण में 16 मई की शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक भरतपुर, उदयपुर और कोटा रेंज में चलाया गया। वहीं दूसरे चरण में 17 मई को सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक बीकानेर, जोधपुर और जयपुर रेंज के प्रमुख रास्तों पर चलाया गया।
वाहनों की जांच करते हुए प्रदेशभर में कुल 24 हजार 573 दोपहिया और 22 हजार 531 चौपहिया वाहनों की जांच की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 11 हजार 504 गाडिय़ों पर कार्रवाई की गई।इस दौरान 11 हजार 504 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 757 शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर, 1,667 बिना हेलमेट ड्राइवर,1,484 बिना सीट बेल्ट वाहन ड्राइवर, 191 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन ड्राइवर, 1,438 बिना या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहन, 1,017 काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई के साथ विभिन्न धाराओं में 274 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दूसरे चरण में पुलिस ने अपराधियों, तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई करते हुए 274 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 12 प्रकरण आर्म्स एक्ट, 41 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 10 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट और 62 मामले अन्य विशेष एवं स्थानीय कानूनों के तहत दर्ज किए गए। इसके अलावा 73 अपराधियों को विभिन्न एफआईआर और प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 170 मामलों में 201 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर अवैध हथियार, शराब और संदिग्ध वाहनों की भी बरामदगी की गई। कोटा रेंज में पुलिस ने 5 धारदार हथियार, 120 पव्वे देशी शराब और 2 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही 27 वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की गई। वहीं भरतपुर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत 61 संदिग्ध वाहनों को सील किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ