दो युवक जेल में, पत्नी, महिला मित्र ने संभाली तस्करी, ये भी पकड़ी गईं
दो युवक जेल में, पत्नी, महिला मित्र ने संभाली तस्करी, ये भी पकड़ी गईं
श्रीगंगानगर। हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ी गई जसविंद्रकौर उर्फ बिट्टू जिस युवक के साथ जवाहरनगर में लिव इन रिलेशन में रह रही है, वह भी करीब तीन माह से हेरोइन तस्करी के ही आरोप में केंद्रीय जेल में बंद है। आरोपिया को सदर पुलिस ने 15.26 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपिया 30 वर्षीय बिट्टू सोनी की शादी वर्ष 2020 में हरियाणा के टोहाणा में की गई थी। तीन साल पति के साथ रहने के बाद उसने अपने पति को बिना तलाक दिए छोड़ दिया और मटीली राठान व हाल जवाहरनगर सेक्टर 6 में किराए पर रह रहे मनप्रीत सिंह उर्फ मणी जट सिख के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी।
मणी हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। उसके साथ रहकर बिट्टू भी हेरोइन तस्करी का धंधा कर रही है। वह तीसरी बार हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई है। इससे पहले वह दो बार तस्करी के आरोप में जेल जाकर जमानत पर थी। इस बीच रीको चौकी प्रभारी अमन घणघस ने पंजाब के गांव राजांवाली निवासी 19 वर्षीय साहबसिंह उर्फ गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त को लाधूवाला निवासी अपने मौसा को हेरोइन सप्लाई देने के लिए भेजा था। उस मामले में आरोपी 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी है।
उसे अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया है। आरोपिया बिट्टू कौर ने सदर पुलिस को पूछताछ में बताया कि शतीरवाला निवासी पिरादिता सिंह रायसिख काफी समय से हमें हेरोइन की सप्लाई देकर जाता था। कई बार मणी खुद भी पंजाब जाकर हेरोइन लेकर आता था। मणी को करीब साढ़े तीन माह पहले कोतवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी करते पकड़ लिया। वह तब से जेल में है। आरोपिया बिट्टू ने पीरादिता सिंह से 100 ग्राम हेरोइन मंगवाई थी। इसमें से वह लगभग 85 ग्राम हेरोइन बेच चुकी थी। शेष उससे बरामद की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ