Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बस में बैठे युवक ने किए अश्लील इशारे तो महिला अधिकारी ने तुरंत लिया एक्शन

rk
2 months ago
बस में बैठे युवक ने किए अश्लील इशारे तो महिला अधिकारी ने तुरंत लिया एक्शन

बस में बैठे युवक ने किए अश्लील इशारे तो महिला अधिकारी ने तुरंत लिया एक्शन

जोधपुर। रातानाडा सर्कल के पास सिटी बस में बैठे युवक ने कार में सवार एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को बेखौफ होकर अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ की। महिला अधिकारी ने सिटी बस रुकवाई और युवक को पकड़कर रातानाडा थाना पुलिस को सौंप दिया, जिसे गिरफ्तार किया गया।

एडीसीपी ने बताया कि वो अपनी डॉक्टर मित्र के साथ दोपहर में कार लेकर किसी काम से बाहर गईं थी, जहां से वो घर लौट रही थी। बेटा भी साथ था। इस बीच, रातानाडा सर्कल पर लाल लाइट होने पर यातायात रुक गया। कार भी रोक दी गई। इतने में एक सिटी बस पास में आकर रुकी।

उसमें सवार एक यात्री ने गर्दन घूमाकर अश्लील इशारे करने लगा। एकबारगी महिला अधिकारी ने अनदेखा किया, लेकिन युवक फिर से हाथ से अश्लील व भद्दे इशारे करने लगा। तब तक ग्रीन लाइट हो गई और वाहन निकलना शुरू हो गए। सिटी बस क्रॉस होने लगी तो युवक और अश्लील इशारे करने लग गया। उसकी हरकतें बढ़ने लगी तो महिला अधिकारी को गुस्सा आया। उन्होंने आगे जाकर चालक को इशारा कर सिटी बस रुकवाई। वो कार से बाहर आईं और सिटी बस में जाकर युवक को जमकर लताड़ लगाई। पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी गई। रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोंक मे वहीर कॉलोनी निवासी को पकड़कर थाने ले गई, जहां उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: