राजस्थान: गांव में मचा कोहराम, एक के बाद एक कर जल गए दो दर्जन के करीब घर, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। अचानक एक घर में आग लगने और फिर आग के विकराल रूप लेने की खबर सामने आयी है। जिसके चलते गांव में करीब दो दर्जन घर देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए। घटना भरतपुर जिले के गिरधरपुरा गांव की है।
जहां पर एक मकान के बाहर रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गांव के 20 से 25 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही 30 मीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल को भी चपेट में ले लिया। जिससे स्कूल के छत की पट्टियां तक टूट गई।
गिरधरपुरा गांव में आग लगने की सूचना पर नदबई, बयाना और रुपवास से 8 दमकल की गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आगजनी में किसी जनहानि और पशुधन का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस आग में दो दर्जन कच्चे, पक्के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते घरों में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग के चलते पुरे गांव में कोहराम सा मच गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ