Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, जम्बो लिस्ट जारी रीना होगी अतिरिक्त जिला कलक्टर, दवे होंगे रसद अधिकारी

rk
1 month ago
राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, जम्बो लिस्ट जारी रीना होगी अतिरिक्त जिला कलक्टर, दवे होंगे रसद अधिकारी

राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, जम्बो लिस्ट जारी

रीना होगी अतिरिक्त जिला कलक्टर, दवे होंगे रसद अधिकारी

बीकानेर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को तबादलों से रोक हटाने के बाद देर रात को 178 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये। राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने एक आदेश कर तबादले किये है। जिसमें मुकेश कुमार शर्मा को जयपुर संयुक्त सचिव से सचिव राज्य आयोग जयपुर रिक्त पद पर भेजा। इसके अलावा गौरव चतुर्वेदी बीज निगम जयपुर,अरविन्द सारस्वत अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर को संयुक्त सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर,ओम प्रकाश बिश्नोई को भू-प्रबंधक अधिकारी जोधपुर, रामरतन सौकरिया अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नागौर,सुश्री हरितीमा उपायुक्त सी.ए.डी आईजीएनपी बीकानेर को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा, कुलराज मीणा की जगह हेमेन्द्र नागर सचिव बीकानेर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। वहीं श्रीमती रीना को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर शहर लगाया गया। रमेश दवे जिला रसद अधिकारी बीकानेर करो रिक्त पद पर, मुकेश कुमार मीणा द्वितीय सहायक निदेश लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग बीकानेर को सहायक निदेश लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय धौलपुर भेजा, सुश्री प्रियंका तलानिया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ई.जी.एस एवं पदेन परियोजना अधिकारी बीकानेर को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फलोदी लगाया गया है। श्रीमती सुमन शर्मा सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग बीकानेर लगाया। बीकानेर नगर निगम की उपायुक्त सुश्री सुमित्रा बिश्नोई को उपखंड अधिकारी श्रीकरणपुर भेजा। श्रीमती निधि उड़सरिया सहायक कलक्टर भादरा को उपखंड अधिकारी नोखा बीकानेर दक्षिण में लगाया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: