Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ  तथा श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी के त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग

Bansal sadi
2 weeks ago
श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ  तथा श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी के त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग


श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ  तथा श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी के त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग 
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथा वाचक पंडित विजय कुमार व्यास तथा मुख्य पुजारी श्री शंकर महाराज के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज 31अगस्त,ऊभ-छठ का त्यौहार 2 सितम्बर तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 04 सितम्बर 2026 को मनाया जाएगा  श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल सीताराम कच्छावा के नेतृत्व मे आज बीकानेर  पुलिस अधीक्षकमृदुल कच्छावा से मिला तथा उनसे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में तीज,ऊभछठ तथा श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी त्योहार पर  विशेष पुलिस जाब्ता लगाने की मांग की। शिष्टमंडल में समिति के सचिव सीताराम कच्छावा,शिवप्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा,कैलाश छीम्पा,मुकेश जोशी, तथा अनिल सोनी आदि शामिल थे।
शिष्टमंडल ने  पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को बताया कि 2 सितम्बर को ऊभछठ के मेले में रियासत काल से आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में रात्रि को 7.30 बजे से चंद्रोदय(10.30बजे)तक केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है,तथा पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। ऊभ-छठ के मेले में महिलाओं की भारी भीड़ रहेगी, जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थी  सपरिवार मंदिर में दर्शन करने आएंगे।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में  ऊभछठ तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का पूरा जाब्ता लगाने हेतु निवेदन किया,तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क हेतु एक स्थाई पुलिसकर्मी लगाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन होमगार्ड लगाने की भी मांग की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमदुल कच्छावा उपरोक्त  त्योहारों पर पूरा पुलिस जाब्ता लगाने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: