Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में गर्मी का डबल अटैक, 22 व 23 मई को आंधी-बारिश का दौर बीकानेर सहित इन जिलों में तीव्र हीटवेव की आशंका

rk
2 weeks ago
राजस्थान में गर्मी का डबल अटैक, 22 व 23 मई को आंधी-बारिश का दौर बीकानेर सहित इन जिलों में तीव्र हीटवेव की आशंका


राजस्थान में गर्मी का डबल अटैक, 22 व 23 मई को आंधी-बारिश का दौर बीकानेर सहित इन जिलों में तीव्र हीटवेव की आशंका
 जयपुर। राजस्थान में गर्मी का सितम अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई से प्रदेश में तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बेहद कम बताई गई है।मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में गर्म हवाएं और हीटवेव दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में हवा में नमी की मात्रा 20 से 72 प्रतिशत के बीच रही।22 और 23 मई: 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधीपूर्वानुमान के मुताबिक 22 और 23 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में दोपहर बाद मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।24 मई के बाद फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 मई के बाद फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। खासकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में तीव्र हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: