Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजकीय महारानी कॉलेज, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन और स्टार्क फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन

Bansal
7 hours ago
राजकीय महारानी कॉलेज, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन और स्टार्क फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन

राजकीय महारानी कॉलेज, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन और स्टार्क फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन 

बीकानेर, 26 अक्टूबर। महारानी सुदर्शन राजकीय कन्या महाविद्यालय (एम.एस. कॉलेज), स्टार्क फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ  बीकानेर मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुदर्शन सभागार में भव्य फैशन शो, प्रमाण-पत्र वितरण समारोह एवं ‘ब्लूमिंग हैंड्स 2026’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फैशन शो में छात्राओं ने आकर्षक परिधानों, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

फैशन शो में छात्राओं ने फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल को प्रस्तुत किया। विभिन्न परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी मेहनत एवं रचनात्मक सोच का परिचय दिया। फैशन शो के निर्णायक मंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. चंचल स्वामी, श्रीमती आरती पुरोहित एवं श्रीमती राजश्री सोनी शामिल रहीं। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार हेमलता सोनी ने प्रथम, तरुणा सोनी ने द्वितीय तथा शालू गहलोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को उपस्थित अतिथियों ने बधाई दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को रोजगार के अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनी रमन झा ने कहा कि शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मविश्वास प्रदान करता है और उन्हें भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तैयार करता है।कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर श्रीमती शशि वर्मा ने छात्राओं की मेहनत एवं रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।

विशिष्ट अतिथि रोटरी के डीजीएन श्री मनीष जी तापड़िया ने सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों के संयुक्त प्रयासों को कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। असिस्टेंट गवर्नर एवं पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिराज जी जोशी ने कहा कि छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में सराहनीय कदम है। रोटरी क्लब ऑफ  बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष श्री लालजीत चांडक ने शिक्षा, कौशल विकास एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजू श्रीमाली एवं श्री गुलाब जी सोनी और क्लब के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता बिश्नोई ने किया 

इसी अवसर पर 90 दिवसीय निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बेसिक कंप्यूटर प्रतियोगिता में विधि हुलानी, हुलाश एवं ममता स्वामी को विजेता घोषित किया गया।

सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ  बीकानेर मिडटाउन की ओर से फ्री सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल से छात्राओं को प्रशिक्षण के बाद स्वयं का कार्य शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘ब्लूमिंग हैंड्स 2026’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन भी किया गया। इसकी थीम ‘जहां नवाचार स्टार्टअप में खिलता है’ रही। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा ने बताया कि प्रदर्शनी में 30 से अधिक छात्राओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए। इनमें हैंडमेड कैंडल्स, दीपावली सजावट की सामग्री, गृह सज्जा उत्पाद, हस्तनिर्मित आभूषण, हेयर एक्सेसरीज, बैग, लिफाफे, चॉकलेट, सैंडविच, स्नैक्स एवं विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को उद्यमिता, उत्पाद निर्माण एवं विक्रय का व्यावहारिक अनुभव मिला। आयोजन में Waste to Wealth, Upcycling एवं Circular Economy की अवधारणाओं को भी प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में 
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टार्क फाउंडेशन के निदेशक श्री गौतम पांडे, सिलाई प्रशिक्षिका श्रीमती मीनू मोदी, कंप्यूटर प्रशिक्षिका श्रीमती राधिका मीणा तथा समन्वयक दीक्षांशी मोदी एवं इशु सोलंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गृह विज्ञान विभाग की टीम ने भी सहयोग प्रदान किया।

फैशन शो एवं अन्य गतिविधियों में छात्राओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सही प्रशिक्षण, अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर छात्राएं अपनी रचनात्मकता को रोजगार एवं स्वरोजगार में बदल सकती हैं। एम.एस. कॉलेज, स्टार्क फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन का यह संयुक्त प्रयास महिला सशक्तीकरण और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: