Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आज बीकानेर में हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गर्मी ने दिखाये तेवर

Bansal
2 weeks ago
आज बीकानेर में हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गर्मी ने दिखाये तेवर


आज बीकानेर में हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गर्मी ने दिखाये तेवर
 जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह कई जिलों में बारिश हुई। जिसमें सवाईमाधोपुर, अलवर, धौलपुर समेत कई जिले शामिल है। सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। स्थानीय इलाकों में बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिला।
26 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में 24 से 26 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में इस दौरान बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली का मौसम बिगड़ा, 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। वहीं दिल्ली में सोमवार को मौसम खराब होने का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। खराब मौसम के कारण 12 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। इन फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली का मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
29 अगस्त तक इन संभागों में हो सकती है बारिश
24 अगस्त और 25 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
26 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
27 अगस्त को भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
28 अगस्त और 29 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: