बीकानेर सहित इन जिलों में दो दिन हो सकती है बारिश 15 नवंबर के बाद बढऩे लगेगी सर्दी
बीकानेर सहित इन जिलों में दो दिन हो सकती है बारिश 15 नवंबर के बाद बढऩे लगेगी सर्दी
जयपुर। राजस्थान में 14-15 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। वेस्टर्न डिस्र्टबेंस के असर से बीकानेर संभाग के एरिया में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट है।
मौसम के इस बदलाव के बाद 16 नवंबर से राजस्थान में सर्दी बढऩे की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
पिछली 24 घंटे में राजस्थान के सभी इलाकों में आसमान साफ रहा । जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। चित्तौडग़ढ़ में अधिकतम तापमान 36.2, जैसलमेर में 35.2, जोधपुर में 35.1, पाली में 34.8 और बीकानेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रेगिस्तानी जिलों में नवंबर के करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी दिन में तेज गर्मी है। वहीं, शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू, पिलानी के तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई।
इन शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। सबसे ज्यादा ठंडी रात बुधवार को फतेहपुर और सीकर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 10.8 और 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अब आगे क्या?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले तीन दिन तक आसमान साफ रहने और दिनभर धूप रहेगी। इस दौरान कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14, 15 नवंबर को एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय होगा।
बारिश की संभावना
इस सिस्टम के असर से बीकानेर संभाग के चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के अलावा फलोदी और उसके आसपास बारिश की संभावना है। 1
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ