Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में अगले कुछ दिन बारिश के आसार,9 अगस्त तक भारी बरसात की संभावना

6 hours ago
बीकानेर में अगले कुछ दिन बारिश के आसार,9 अगस्त तक भारी बरसात की संभावना

 

बीकानेर में अगले कुछ दिन बारिश के आसार,9 अगस्त तक भारी बरसात की संभावना
बीकानेर। मानसून ट्रफ लाइन (वायुमंडल में कम हवा का दबाव) उत्तर की ओर शिफ्ट होने के बाद बीकानेर संभाग में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश का रूप ले सकता है।फिलहाल बीकानेर में मौसम सुहावना है। बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सावन के महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद से किसानों को खरीफ फसलके लिए राहत मिलने की आस जगी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन सोमवार को बीकानेर से होकर गुजर रही है। इसके उत्तर की ओर शिफ्ट होने से 3 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर बारिश की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं।8-9 अगस्त को भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर-शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में 9 अगस्त तक बारिश होने के संकेत हैं। इससे खासकर असिंचित क्षेत्रों में बारिश के भरोसे बुवाई कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: