राजस्थान में बारिश-ओले गिरे, फिर तेज बरसात का अलर्ट, जानें बीकानेर में आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में बारिश-ओले गिरे, फिर तेज बरसात का अलर्ट, जानें बीकानेर में आगे कैसा रहेगा मौसम
जयपुर। अरब सागर से आ रही हवा के असर से मंगलवार को भी राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे बरसात हो सकती है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को अजमेर, नागौर, चूरू समेत 10 से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। 24 अक्टूबर से राज्य में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर संभाग के एरिया में दिखेगा। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ