बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, इस तारीख को नया परिसंचरण तंत्र होगा विकसित
बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, इस तारीख को नया परिसंचरण तंत्र होगा विकसित
बीकानेर। बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही तापमान फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों के करीब पहुंच गया है। बुधवार को बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में करीब छह एमएम बारिश सामान्य से ज्यादा हो चुकी है। पांच अगस्त तक 162.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर 152.7 एमएम बारिश होती है।
इसके बाद भी किसान का खेत सूखा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बीकानेर जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि अगले एक-दो दिन में नया परिसंचरण तंत्र विकसित होता है तो बीकानेर में 8 और 9 अगस्त को बारिश हो सकती है। फिलहाल जिले में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ