विस्फोटक के गोदाम पर मारी रेड़, बड़ी मात्रा में माल किया बरामद
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में स्थानीय प्रशासन की टीम ने आबादी क्षेत्र में पटाखों के गोदाम पर रेड़ मारी है। जहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया हे। यह कार्रवाई मोमासर बास में की गयी है। जहां पर गुपचुप तरीके से रखे गए पटाखों के गोदाम पर पुलिस ने रेड़ मारी और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
बता दे कि बीते दिनों प्रदेश की राजधानी जयपुर में आबादी क्षेत्र में पटाखों की फैक्ट्री में आग लग गयी थी। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद अब बीकानेर में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है पटाखा गोदाम के मालिक से भी इस सम्बंध में पुछताछ की जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ