Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रिहायशी भवन में चल रही नमकीनफैक्ट्री से उठ रहा धुआं, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Bansal
6 hours ago
रिहायशी भवन में चल रही नमकीनफैक्ट्री से उठ रहा धुआं, लोगों ने की कार्रवाई की मांग


 रिहायशी भवन में चल रही नमकीनफैक्ट्री से उठ रहा धुआं, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
बीकानेर ।  बीकानेर में जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल से रांकावत भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक रिहायशी भवन में चल रही नमकीन इकाई को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। धर्मेंद्र स्वामी ने बताया कि नमकीन सप्लायर फर्म की ऊपरी मंजिलों पर खाखरा, समोसा सहित अन्य नमकीन तैयार किए जा रहे हैं, जिससे लगातार धुआं उठने का आरोप है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि धुएं के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और घरों में रहना कठिन हो गया है। साथ ही भवन में बड़े स्तर पर गोदाम संचालन से पार्किंग, यातायात और जनसुरक्षा प्रभावित होने की बात भी कही गई। लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनती है। ज्ञापन देने वालों में मेघराज, देवेन्द्र स्वामी, हर्षिल नवल, द्वारका प्रसाद, शंकर सोनी समेत क्षेत्र के कई लोग शामिल थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: