Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रोडवेज बस स्टैड पर हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज

Bansal
6 hours ago
रोडवेज बस स्टैड पर हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज


रोडवेज बस स्टैड पर हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज
 लूणकरणसर। रोडवेज बस स्टैंड पर हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक गुरविंदर सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर को वह श्रीगंगानगर से बस लेकर सूरतगढ़ पहुंचा था। आरोप है कि लोक परिवहन बस संख्या आरजे-07 पीबी 8058 के मालिक, चालक और परिचालक ने कथित रूप से साजिश के तहत सुबह 10:55 बजे रवाना होने वाली बस को जानबूझकर रोके रखा, जिससे रोडवेज बस सात मिनट की देरी से रवाना हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, हरियासर टोल प्लाजा पर निजी बस मालिक ने रोडवेज बस को रुकवाकर उसमें प्रवेश किया तथा टिकट कटवाने से इनकार करते हुए चालक और परिचालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रास्ते में हुए विवाद के कारण रोडवेज बस लूणकरणसर बस स्टैंड पर पांच मिनट की देरी से पहुंची। आरोप है कि वहां निजी बस मालिक सहित चार-पांच अन्य लोगों ने बस की घेराबंदी कर सवारियों को रोडवेज बस में चढऩे से रोका।
चालक ने रिपोर्ट में आगे बताया कि जब रोडवेज बस को रवाना किया गया, तो आरोपी ने तेज गति से अपनी बस रोडवेज बस के आगे लगा दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दूसरे पक्ष ने मारपीट और नकदी छीनने का लगाया आरोप
वहीं, निजी बस संचालक मांगीराम ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए रोडवेज चालक व अन्य लोगों पर मारपीट करने और 20 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हरपाल सिंह को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: