Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम की सुरक्षा पर सवाल: आग लगे तो लगने दो,वायरल हुआ ऑडियों, सुने ऑडियों

6 hours ago
पीबीएम की सुरक्षा पर सवाल: आग लगे तो लगने दो,वायरल हुआ ऑडियों, सुने ऑडियों

 

पीबीएम की सुरक्षा पर सवाल: आग लगे तो लगने दो,वायरल हुआ ऑडियों, सुने ऑडियों
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। वायरल ऑडियो की स्वतंत्र  खुलासा पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में टीबी ओपीडी नंबर-10 की इंचार्ज अस्पताल के एक जिम्मेदार अधिकारी को फोन पर यह जानकारी दे रही हैं कि कमरे के बाहर लगी एमसीबी में आग लग रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऑडियो में इंचार्ज यह भी कहती सुनाई दे रही हैं कि यदि कोई बड़ी घटना हो गई तो लोग उन्हें जिम्मेदार ठहराएंगे।
वायरल ऑडियो के अनुसार दूसरी ओर से जवाब मिलता है कि वायरिंग पुरानी है और लोड बढ़ा हुआ है, ऐसे में आग लगने की संभावना बनी रहती है। कथित बातचीत में यह भी कहा गया कि लोग एयर कंडीशनर में रहना पसंद करते हैं, इसलिए लोड बढ़ रहा है।
ऑडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पुरानी वायरिंग बदलने को लेकर असमर्थता जताई।सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित ऑडियो के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: