भारत-पाक बॉर्डर के पास मिला क्वाड कॉप्टर ड्रोन:कैमरा और ड्रॉपिंग पिन लगी थी
भारत-पाक बॉर्डर के पास मिला क्वाड कॉप्टर ड्रोन:कैमरा और ड्रॉपिंग पिन लगी थी
श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किलोमीटर अंदर श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर इलाके में गुरुवार की दोपहर क्वाड कॉप्टर ड्रोन मिला है। ड्रोन पर बैटरी, कैमरा और ड्रॉपिंग पिन लगी हुई है।
ड्रोन कुछ देर तक आसमान में मंडराता रहा और उसके बाद एक कॉलोनी के खाली प्लॉट पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रोन का जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी हरि शंकर ने बताया कि ड्रोन को जब्त कर लिया है। एफएसएल टीम जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल से 100 मीटर के दायरे में आवाजाही रोक दी गई है।
क्वाड कॉप्टर ड्रोन पर कैमरा लगा है। आशंका है कि पाकिस्तान से इसे जासूसी के काम में लिया जा रहा था।
क्वाड कॉप्टर ड्रोन पर कैमरा लगा है। आशंका है कि पाकिस्तान से इसे जासूसी के काम में लिया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार- गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वार्ड नंबर 10 के पार्षद मोहनलाल ने मनीष मदान और छोटू हलवाई की ओर से काटी जा रही कॉलोनी के ऊपर क्वाड कॉप्टर ड्रोन उड़ते हुए देखा। इसकी सूचना श्रीकरणपुर थाना पुलिस को दी। इसी दौरान ड्रोन जमीन पर गिर पड़ा।
सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 8 किलोमीटर दूर और बॉर्डर पिलर नंबर 322/2 के पास हुई।
ड्रोन के करीब 100 मीटर के दायरे में पुलिस और बीएसएफ के हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की जांच में जुटी हैं।
एसपी के अनुसार, एफएसएल टीम ड्रोन में लगे कैमरे और चिप की जांच कर रही हैं। पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ