Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुष्करणा ओलंपिक सावा : निगम उपायुक्त ने शहरवासियों से किया ये आह्वान, नोडल अधिकारी भी किए नियुक्त

rk
2 months ago
पुष्करणा ओलंपिक सावा : निगम उपायुक्त ने शहरवासियों से किया ये आह्वान, नोडल अधिकारी भी किए नियुक्त

पुष्करणा ओलंपिक सावा : निगम उपायुक्त ने शहरवासियों से किया ये आह्वान, नोडल अधिकारी भी किए नियुक्त
बीकानेर। पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहरी परकोटा क्षेत्र में सजावट, लाइटिंग, सफाई और लाइनिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि जहां-जहां सजावट की गई है, उसके नीचे अथवा आसपास आतिशबाजी ना करें। आतिशबाजी करने से आग लगने व भीड़ में भगदड़ होने का भय रहता है। शहर की छोटी गलियों में फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां नहीं जा सकती, उसके मद्देनजर सभी शहरवासियों से सजावट के नीचे या उसके आसपास आतिशबाजी नहीं करने की अपील की गई है। 
आहूजा ने बताया कि ओलंपिक सावे के मद्देनजर रोड लाइट व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता अनिल कनवाडिय़ा और उनकी टीम, साफ-सफाई और चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बधित स्वास्थ्य निरीक्षक, सजावट के लिए भंडार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित और परकोटा क्षेत्र अनुसार समस्त कार्यों की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र अनुसार ड्यूटी संपादित की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: