Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह इतने किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर दबोचा

6 hours ago
बीकानेर में इस जगह इतने किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर दबोचा

बीकानेर में इस जगह इतने किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर दबोचा

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। मामले में पंजाब के भटिंडा निवासी गुरुसेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को दबोच लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक महीने के भीतर यह छठी बड़ी कार्रवाई है, जो क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली को दर्शाती है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नाल थाना पुलिस की एक माह में यह लगातार छठी बड़ी कार्रवाई है, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। कार्रवाई टीम में एएसआई सुभाष, एएसआई जय सिंह, एएसआई मेनपाल, एएसआई सहीराम, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन तथा चालक मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: