भारतमाला पर पंजाब के रहने वाले व्यक्ति को नशीले पदार्थो के साथ दबोचा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत भारतमाला रोड़ पर ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान पिकअप को रोका। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो पंजाब नंबर की पिकअप में नश्ीला पदार्थ डोडा मिला। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.428 ग्राम अवैध डोडा के साथ आरोपी सुरिन्द्र कुमार पुत्र भजनलाल को गिरफ्तार किया हे। जो कि पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ